छत्तीसगढ़

राम मंदिर में तोड़फोड़, स्थानीय लोग भड़के

jantaserishta.com
31 Oct 2025 11:02 AM IST
राम मंदिर में तोड़फोड़, स्थानीय लोग भड़के
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एक राम मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। शरारती तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़कर नाली में फेंक दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब संत गुरु घासीदास के खिलाफ टिप्पणी का मामला अभी थमा भी नहीं था।
घटना घरघोड़ा के नेगिपारा इलाके की है। बताया गया है कि नेगिपारा में स्थित एक छोटे से राम मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां स्थापित थीं। देर रात किसी शरारती तत्व ने तीनों मूर्तियों को तोड़ दिया और नाली में फेंक दिया।
सुबह स्थानीय लोगों ने मूर्तियां नाली में पड़ी देखी और इसकी सूचना थाने में दी। लोग आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story