छत्तीसगढ़

सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में BJP प्रत्याशी हूंगा राम मड़काम की जीत, सभी सीटों में कौन आगे और कौन पीछे जानिए

Nil dhankar
15 Feb 2025 10:26 AM IST
सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में BJP प्रत्याशी हूंगा राम मड़काम की जीत, सभी सीटों में कौन आगे और कौन पीछे जानिए
x

Body Election Result 2025

सुकमा। सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में BJP प्रत्याशी हूंगा राम मड़काम की जीत हुई है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 10 निगमों भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं।

बता दें कि 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा।

Next Story