
रायगढ़। राममय हो गया है। श्रीराम के जयकारों से रायगढ़ गूंज उठा है। रामनवमी की पूर्व संध्या यानी आज रामभक्तो के द्वारा विशाल श्रीराम बाइक रैली निकाली गई। उक्त बाइक रैली में पुरुषों के साथ महिलाए भी अधिक संख्या में शामिल हुई। बाइक रैली नटवर स्कूल से शुरू हुई।
बाइक रैली के द्वारा शहर के सभी चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए नटवर स्कूल में समापन की गई। बताया जा रहा है की इस बाइक रैली का उद्देश्य है की 10 मार्च को भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव शोभायात्रा निकल कर मनाया जाना है। इस बाइक रैली में माध्यम से शहर की जनता को यह संदेश दिया गया है की शोभायात्रा में अधिक से अधिक सर्व समाज के लोग शामिल हो।
विदित हो की रायगढ़ में 2014 से बड़े ही धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जाते आ रहे हा लेकिन विगत दो वर्षो से कोरोना के प्रकोप के कारण सभी प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध था जिसके कारण किसी प्रकार का आयोजन नही हो सका था। लेकिन इस वर्ष भव्य रूप से रामनवमी शोभायात्रा निकलने की तैयारी है।
