छत्तीसगढ़

राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने छत्तीसगढ़ सदन पहुँचकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जाना कुशलक्षेम

jantaserishta.com
2 Sept 2021 1:41 PM IST
राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने छत्तीसगढ़ सदन पहुँचकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जाना कुशलक्षेम
x

रायपुर। राज्यसभा सांसद पी.एल.पुनिया ने बुधवार को शाम 7 बजे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचकर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। देर रात संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी नई दिल्ली में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से सौजन्य मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

गौरतलब है कि गृह मंत्री साहू को एक पखवाड़ा पहले 19 अगस्त को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां 20 अगस्त को उनका स्वास्थगत ऑपरेशन हुआ। मंत्री साहू को 31 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल से डिस्चार्च होने के उपरांत वे छत्तीसगढ़ भवन में आराम कर रहे हैं। साहू लगभग एक सप्ताह दिल्ली में आराम करने के बाद रायपुर लौट आएंगे। चिकित्सकों ने मंत्री साहू को चार-पांच सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। मंत्री साहू वर्तमान में पूरी तरह से स्वस्थ है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story