राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल, हाथ में फ्रैक्चर; CM साय ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सांसद के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।' फिलहाल सांसद लक्ष्मी वर्मा का रायपुर AIIMS में इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों और अन्य घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। @laxmivermabjp
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 27, 2026





