छत्तीसगढ़

राज्यसभा चुनाव: नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू

Nil dhankar
24 May 2022 1:28 PM IST
राज्यसभा चुनाव: नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू
x

रायपुर। राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना आज जारी हो गई। इसी के साथ ही आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि मध्यप्रदेश में तीन और छत्तीसगढ़ में 2 सीटें खाली हो रही है। इन सीटों पर चुनाव होंगे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की छाया वर्मा और भाजपा के रामविचार नेताम का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अब अधिसूचना जारी होने के बाद इन दो सीटों पर चुनाव होगा। 31 मई तक नामांकन जमा होगा। इसके बाद 1 जून को स्कूटनी होगी। 3 जून को नामांकन वापसी और अगर चुनाव की स्थिति बनी तो 10 जून को चुनाव होंगे।


Next Story