छत्तीसगढ़

राज्यसभा चुनाव: देवेंद्र प्रताप के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का लिया फैसला

Nil dhankar
15 Feb 2024 11:01 AM IST
राज्यसभा चुनाव: देवेंद्र प्रताप के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का लिया फैसला
x

रायपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर आई हैं। बताया जा रहा हैं कि विपक्षी दल कांग्रेस भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह क खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

इस स्थिति में अब भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया हैं। हालांकि विधायकों के संख्या के आधार पर भी बात करें तो यह सीट भाजपा के खाते में जा रही थी लिहाजा कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया हैं।

बता दें कि कल यानी बुधवार को ही राजा देवेंद्र प्रताप राजधानी पहुंचे थे। यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओ से भेंट की और उनका आभार जताया।

Next Story