छत्तीसगढ़
3 दिन से घर नहीं लौटा था मैकेनिक राजू, अब रिंग रोड पर मिली लाश, मौके पर जुटी भीड़
jantaserishta.com
21 Nov 2026 12:29 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: शहर के रिंग रोड पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने छठ घाट के पास शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान राजू सिंह चावला के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक, राजू मूल रूप से चिरमिरी का निवासी था. वर्तमान में वह सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड (भट्ठापारा) में रहता था. यहां वह बाइक गैरेज में मैकेनिक का काम करता था. बताया जा रहा है कि वह बीते 3 दिनों से घर से लापता था और परिजन लगातार तलाश कर रहे थे.
सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव बरामद किया. भौतिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल युवक की मौत की वजह संदिग्ध बनी हुई है. परिजनों और पहचान वालों से पुलिस संपर्क स्थापित करने के प्रयास कर रही है.
शव के पोस्टमार्टम के बाद ही रिपोर्ट में युवक के मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. प्राथमिक तौर पर यह भी सामने आया है कि युवक शुक्रवार देर शाम नदी के पास देखा गया था. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





