छत्तीसगढ़
राजनांदगांव का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम 24 घंटे में होगा साफ़, ऑटोमैटिक मशीन पहुंची
Nilmani Pal
11 Oct 2023 12:48 PM IST

x
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की मांग पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ ग शासन द्वारा राजनांदगांव में आयोजित 1st हॉकी इंडिया वेस्ट जोन सब जूनियर मेन & वूमेन हॉकी चैंपियन शिप के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में टर्फ सफाई हेतु दिल्ली से ऑटोमैटिक मशीन राजनांदगांव पहुंची। इस मशीन से 24 घंटे में ही पूरे एस्ट्रोटर्फ को साफ कर दिया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण कार्य में खेल एवम युवा कल्याण विभाग की संचालक श्वेता सिन्हा का विशेष सहयोग रहा जिनके निर्देश पर टर्फ सफाई कंपनी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज राजनांदगांव पहुंचे। आयोजन समिति एवम छत्तीसगढ़ हॉकी ने संचालक श्वेता सिन्हा का आभार व्यक्त किया है।
Next Story





