छत्तीसगढ़

राजनांदगांव का युवक समुद्र में डूबा, मौत

Nilmani Pal
1 March 2026 4:59 PM IST
राजनांदगांव का युवक समुद्र में डूबा, मौत
x

राजनांदगांव। जिले के एक युवक की आंध्रप्रदेश के समुद्र में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आंध्रप्रदेश पहुंचा था। विशाखापट्टनम पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर, इस घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के शिक्षक नगर के रहने वाले 22 वर्षीय स्वप्निल चौहान अपने दोस्तों के साथ आंध्रप्रदेश गया हुआ था। इस दौरान 26 फरवरी को विशाखापट्टनम पहुंचे थे। सभी समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। इसी बीच स्वप्निल गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्तों को कुछ समझ आता इससे पहले ही समुंद्र की लहरों की चपेट में आकर स्वप्निल गहरे पानी में डूब गया।

समुंद्र तट के पास खड़े दोस्तों ने घटना की तत्काल सूचना विशाखापट्टनम पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के साथ युवक की तलाश शुरू की। काफी घंटों की मशक्कत के बाद युवक के शव को गहरे पानी से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी।


Next Story
null