
राजनांदगांव। महेश्वरी समाज ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली। यह आयोजन गुप्तेश्वर महादेव की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया। शनिवार शाम को गायत्री मंदिर प्रांगण से निकली शोभायात्रा में 701 महिलाएं पीले और नारंगी रंग के परिधान में कलश लेकर चलीं। पुरुषों ने सफेद कुर्ता पजामा पहना था। ढोल, मंजीरे और बैंड की धुन पर निकली यात्रा में कथावाचक शास्त्री ईश्वर चंद जी व्यास रथ पर विराजमान थे।
शोभायात्रा में मां नवदुर्गा की प्रतिमा और आकर्षक झांकियां सजाई गईं। यात्रा का मार्ग गायत्री शक्तिपीठ से शुरू होकर रामाधीन मार्ग, महेश पथ, भारत माता चौक, हलवाई लाइन, आजाद चौक होते हुए विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरा। महाकाल चौक पर सांसद संतोष पांडे ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा। जूनागढ़, गुजरात से आए शास्त्री ईश्वर चंद्र जी व्यास प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक कथा का वाचन करेंगे। पूरे मार्ग पर धर्मप्रेमी महिलाओं ने पुष्प वर्षा की और जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।





