छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ

Nil dhankar
31 Oct 2021 2:04 PM IST
राजनांदगांव : राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ
x

रायपुर। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने शपथ दिलायी। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का सभी ने सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, उप संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक एवं नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी देवेश सिंह, कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र मोहन लाल सोनी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक उपस्थित थे।

Next Story