छत्तीसगढ़
राजनांदगांव: शराब कोचिए को जेल, 12 लीटर मदिरा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rounak Dey
21 Aug 2021 6:19 PM IST

x
राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थी। अभी कुछ ही दिन पहले नए थाना प्रभारी ने कार्यभार संभाला है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देश पर कार्यवाही शुरू की है। क्षेत्र के नामी शराब कोचियों तुकाराम वर्मा औऱ हिरेन्द्र साहू पर कार्यवाही करते हुए बाजार अतरिया से 12 लीटर अवैध शराब जब्त की। आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही करते हुए ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। पूरी कार्यवाही एसडीओपी जीसी पति के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू ने की।
Next Story





