छत्तीसगढ़

धान खरीदी में राजनांदगांव सबसे आगे, देखें जिलेवार आंकड़े

Nilmani Pal
4 Dec 2021 9:09 AM GMT
धान खरीदी में राजनांदगांव सबसे आगे, देखें जिलेवार आंकड़े
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी जारी है। प्रदेशभर में अब तक 4 लाख 19 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो गई है। वहीं धान खरीदी में राजनांदगांव सबसे आगे हैं। इसी के साथ ही खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार तीन दिन में प्रदेश के 1 लाख 32 हजार 637 किसानों ने धान बेचा हैं। वहीं इन तीन दिनों में 4 लाख 19 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। जारी आंकड़ों के अनुसार पहले दिन 1 दिसंबर को 88 हजार मीट्रिक धान की खरीदी हुई।

दूसरे दिन 2 दिसंबर को 1 लाख 48 हजार मीट्रिक धान की खरीदी हुई। जबकि तीसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 83 हजार मीट्रिक धान की खरीदी हुई। बता दें कि धान खरीदी को लेकर राज्य स्तरीय अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगाता धान खरीदी की जानकारी ले रहे हैं।


Next Story