बड़े बकायेदार ने रायपुर निगम में 1 करोड़ 64 लाख सम्पति कर किया जमा

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 के राजस्व विभाग को जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 39 क्षेत्र स्थित राजकुमार कॉलेज से वर्ष 2012-13 से लेकर वर्ष 2025-26 तक का कुल बकाया सम्पतिकर 1 करोड़ 64 लाख 77 हजार 568 रूपये का धनादेश प्राप्त हुआ. यह धनादेश नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम उपायुक्त राजस्व जागृति साहू के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व और सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव की उपस्थिति में प्राप्त किया.
रायपुर नगर निगम के बड़े बकायादार राजकुमार कॉलेज से नगर निगम राजस्व विभाग का बकाया सम्पतिकर प्राप्त करने जोन 5 राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियों राजस्व निरीक्षक राजेश मुले, मनीष भोई, सहायक राजस्व निरीक्षक विपिन सोनी, रत्नदीप करवाड़े, जी आई एस के सूर्या यादव ने नगर पालिक निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव सहित लगातार सतत प्रयास किया है, जिसकी रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और उपायुक्त राजस्व जागृति साहू ने सराहना की है.





