छत्तीसगढ़
राजिम कुंभ कल्प मेला, व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा विधायक का गुस्सा कैमरे के सामने फूटा
jantaserishta.com
9 Feb 2026 7:49 PM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम कुंभ कल्प मेले में अव्यवस्थाओं को देखकर राजिम विधायक रोहित साहू अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। यह पूरा मामला राजिम कुंभ में परफॉर्म करने आए कलाकारों के खाने और पीने के पानी की व्यवस्था से जुड़ा था। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को कहा कि वह सरकार की इमेज की धनिया हो रहे हैं। सरकार की बेइज्जती हो रही है।
इस दौरान सामने मौजूद अधिकारी अगल-बगल झाकते दिखें। विधायक ने आयोजन में लापरवाही को गंभीर मानते हुए उन्होंने जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी को सख्त चेतावनी दी। विधायक ने कहा कि अधिकारी हों या इवेंट कंपनी, सरकार की छवि धूमिल करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
दरअसल, एक दिन पहले पत्रकारों और आम नागरिकों द्वारा इवेंट कंपनी पर मनमानी, अनावश्यक रोक-टोक और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। इन शिकायतों को लेकर विधायक रोहित साहू से मुलाकात की गई थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद अगले ही दिन अव्यवस्था का एक और गंभीर मामला सामने आया। मुख्यमंच पर प्रस्तुति देने आए कलाकारों को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा गया और उन्हें भोजन तक उपलब्ध नहीं कराया गया। कलाकारों के साथ हुए इस दुर्व्यवहार की जानकारी मिलते ही विधायक रोहित साहू तुरंत मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचकर विधायक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और इवेंट कंपनी के प्रतिनिधियों से जवाब तलब किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वे नाराज हो गए और सभी को कड़ी फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला आस्था, संस्कृति और प्रदेश की पहचान से जुड़ा आयोजन है, इसकी गरिमा से कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता। श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कलाकारों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
इसके बाद विधायक रोहित साहू सभी कलाकारों को अपने साथ एक निजी रेस्टोरेंट ले गए और उन्हें भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कलाकारों का सम्मान सर्वोपरि है और इस तरह की लापरवाही दोबारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Tagsछत्तीसगढ़गरियाबंदराजिम कुंभ कल्प मेलाराजिम मेलाChhattisgarhGariabandRajim Kumbh Kalpa FairRajim Fair
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





