छत्तीसगढ़

हाथ में तिरंगा लिए राजेश मूणत ने निकाली विशाल बाइक रैली

Nilmani Pal
15 Aug 2023 8:12 AM GMT
हाथ में तिरंगा लिए राजेश मूणत ने निकाली विशाल बाइक रैली
x

रायपुर। शहर में देशभक्ति की अलख जाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा थामकर विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली दोपहर 3 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सामने से शुरू हुई।शहर भ्रमण करते हुए भारत माता चौक गुढ़ियारी में रैली का समापन हुआ। मोटरसाइकिल रैली में पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत करीब 5000 भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

मोटरसाइकिल रैली के बाद भारत माता चौक पर महाआरती का आयोजन किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता शामिल हुए।भारत माता से विधानसभा चुनाव के लिए जीत का आशीर्वाद लिया।


Next Story