छत्तीसगढ़

राजेश मूणत ने सरकार पर लगाया नक्सलियों का हौसला बढ़ाने का आरोप

Nilmani Pal
20 Feb 2023 10:29 AM GMT
राजेश मूणत ने सरकार पर लगाया नक्सलियों का हौसला बढ़ाने का आरोप
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे नक्सल घटनाओं को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। जवानों की हत्याओं पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर नक्सलियों का हौसला बढ़ाने का आरोप लगाया है। श्री मूणत ने लगातार दो ट्वीट किए हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि, नक्सलियों का उत्पात जारी है! राजनांदगांव के बाद बीजापुर, भैरमगढ़ में भी एक प्रधान आरक्षक की हत्या की सूचना से मन द्रवित है! ईश्वर जवान की आत्मा को शांति दे! बयानवीर भूपेश बघेल जी अब तो मान लीजिए! आपने नक्सलियों का हौसला बढ़ाया है!

दूसरे ट्वीट में राजेश मूणत ने लिखा है कि, राजनांदगांव में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में 2 जवानों का शहीद होना बेहद दुखद है! शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ॐ शांति। भूपेश बघेल सरकार में नक्सलियों के हौसले क्यों बढ़े हुए हैं! यह बात अब जनता भी समझ रही है!


Next Story