![राजेश बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/02/04/934963-sanjay.webp)
राष्ट्रीय मानवधिकारी संगठन-नई दिल्ली द्वारा राजनांदगांव शहर के स्टेशन पारा,शंकरपुर रोड निवासी राजेश नगदिया पिता मनी भाई नगदिया को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन द्वारा श्री नगदिया को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा गया है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (एसो.) नई दिल्ली राष्ट्रीय एकता बंधुत्व शील करूणा, कर्तव्य निष्ठा सामाजिक सौहार्द्र, सांस्कृतिक गरिमा अनुशासन समीक्षा प्रियता सौम्यता पीड़ित मानवता की सेवा, शोषण के खिलाफ आवाज और न्याय दिलाने में उनकी भूमिका को दृष्टि गत रखते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों की उपरांत उन्हें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (छत्तीसगढ़) के पद पर मनोनित किया गया है।
श्री नगदिया के राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उनके घर परिवार के लोगों व इष्ट-मित्रों सहित मानवाधिकार संगठन से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।