छत्तीसगढ़

राज मिस्त्री ने रसोई से चाकू उठाया और पत्नी पर किया हमला, हालत गंभीर

Nil dhankar
24 Feb 2025 9:31 AM IST
राज मिस्त्री ने रसोई से चाकू उठाया और पत्नी पर किया हमला, हालत गंभीर
x

कोरबा। नशे में आए दिन पति के चरित्र शंका में मारपीट करने और घरेलू विवाद के कारण परेशान पत्नी ने चाकू से पति पर हमला कर दिया। घायल होने पर उसे बालको अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

बालकोनगर थाना अंतर्गत बालको अस्पताल के पास क्रिश्चन मोहल्ला निवासरत शांतिएल मसीह राज मिस्त्री है जिसे शराब पीने की आदत है। नशे में आए दिन घरेलू विवाद व पत्नी अमृता मसीह पर चरित्र शंका करते हुए मारपीट करने की वजह से उसकी पत्नी परेशान थी। गुरुवार को पत्नी काम करके दोपहर में घर लौटी तो पति शराब के नशे में था। वह फिर से विवाद करने लगा। इस दौरान परेशान पत्नी ने रसोई से चाकू उठाकर उससे पति पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद पत्नी ने ही परिजन के साथ मिलकर उसे बालको अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। बालको अस्पताल से थाने में घटना की सूचना दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां घटना की जानकारी ली गई। डॉक्टरों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है। बालको पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Next Story