छत्तीसगढ़

रायपुर का सिटी सेंटर मॉल हुआ नीलाम, नागपुर की कंपनी ने खरीदा, लेकिन ये है चौंकाने वाली बात

jantaserishta.com
5 Dec 2021 9:33 AM IST
रायपुर का सिटी सेंटर मॉल हुआ नीलाम, नागपुर की कंपनी ने खरीदा, लेकिन ये है चौंकाने वाली बात
x

रायपुर: राजधानी के पंडरी स्थित 36 सिटी सेंटर मॉल की नीलामी हो गई है। bank auctioned a mall सूत्रों के मुताबिक नागपुर की कंपनी ने इस मॉल को 109 करोड़ में खरीदा है। मॉल का निर्माण नागपुर के उद्योगपति पदमेश गुप्ता ने किया। इसका उदघाटन 2018 में हुआ। बैंक का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण बैंक ने मॉल को अटेच कर लिया। सिटी सेंटर मॉल के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण Raipur Development Authority ने पंडरी में 9 लाख 60 हजार वर्ग फीट जमीन लीज पर दी। मॉल का शुरूआती दौर तो ठीक रहा पर बाद में नक्शे के विपरीत निर्माण का नोटिस जारी होने के बाद माल संचालक विवाद में आ गए। बड़ी संख्या में दुकानें खाली होने के चलते मॉल की माली हालत पर असर पड़ा। बैंक का लोन नहीं चुकाने से बैंक ने मॉल को नीलामी पर डाल दिया।

सूत्रों के मुताबिक पहले 204 करोड़ नीलामी की दर रखी गई। इस पर कोई नहीं आगे नहीं आया। संबंधित बैंक ने रेट कम कर 164 करोड़ कर दिया। कोई नहीं आया तब नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण कर 109 करोड़ में मॉल को नागपुर की कंपनी ने खरीद लिया।
सिटी सेंटर मॉल के विवादित एरिया का पुराना भूभाटक 11.50 करोड़ रुपए लंबित है। तीन साल पहले रायपुर विकास प्राधिकरण ने कोर्ट में इसके लिए क्लेम किया। कोर्ट से निर्णय आने के बाद भूभाटक की लंबित राशि प्राधिकरण को मिलेगी। 2019 से 2021 तक का भूभाटक मिल गया है।
- अनिल गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, रायपुर विकास प्राधिकरण

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story