
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: रायपुर के वीआईपी रोड स्थित चौपाल कैफे एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कैफे का मालिक खुद यह स्वीकार करता नजर आ रहा है कि वह अपने यहां बिकने वाले उत्पादों को निर्धारित एमआरपी और बाजार दर से अधिक कीमत पर बेचता है।
वीडियो में वह यह कहते हुए दिखाई देता है कि सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य पदार्थों पर ग्राहकों से 15 से 20 रुपये तक अतिरिक्त राशि ली जाती है। इसके अलावा उसने यह भी स्वीकार किया कि 20 रुपये की कोल्ड ड्रिंक 25 रुपये में बेची जाती है। साथ ही आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक पर रेट बढ़ाकर बिक्री की बात भी सामने आई है।
इतना ही नहीं, वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि सिगरेट के पैकेट पर भी 10 से 15 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचा जाता है। इस बयान के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। इस खुलासे से ग्राहकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है। लोगों का कहना है कि एमआरपी से अधिक वसूली खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण कानून का उल्लंघन है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने इसे ग्राहकों के साथ गलत व्यवहार बताया है। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से जांच की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि इस मामले में क्या कदम उठाया जाता है और क्या ऐसे मामलों पर रोक लगाई जाएगी या नहीं।
Tagsरायपुर चौपाल कैफेओवररेटिंगएमआरपी उल्लंघनसिगरेट कीमतकोल्ड ड्रिंक रेटवायरल वीडियोRaipur Chaupal CafeoverratingMRP violationcigarette pricecold drink rateviral videoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





