छत्तीसगढ़
रायपुर के 3 सबसे बड़े नशा सप्लायर ओडिशा में गिरफ्तार, जर्मन पिस्टल जब्त
Shantanu Roy
10 Oct 2025 7:15 PM IST

x
छग से बड़ी खबर
जनता से रिश्ता ने पिछले 12 वर्षों में नशे के काले कारोबार का लगातार खुलासा किया है
इस पूरे नशे के रैकेट के पीछे कांग्रेस के नाडा पैजामा छाप नेताओं का सरगना बताया जा रहा है
नशे का कारोबार अब ओडिशा में भी फैला है
जनता से रिश्ता की ख़बरों को देखकर ओडिशा पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ चलाया अभियान
पुलिस को इस अभियान में बड़ी सफलता मिली, कुल 15 नशा कारोबारी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों में छत्तीसगढ़ के रायपुर से कफ सिरप सप्लाई करने आए तीन युवक शामिल
आरोपितों के पास से 1500 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ
Raipur. रायपुर। ओडिशा की बरगढ़ पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से कफ सिरप सप्लाई करने पहुंचे तीन युवकों समेत कुल 15 नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों के पास से 1500 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप, देसी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस, 16 मोबाइल फोन, पांच चारपहिया वाहन और 57 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। बरगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सहाय मीणा ने सोमवार शाम जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस पूरे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया था, जो अलग-अलग थानों में जांच और छापेमारी कर रही थीं। रायपुर में नाडा पैजामा छाप कांग्रेसी नेता के संरक्षण में नशे का कारोबार साल 2003 से लगातार साल-दरसअल बढ़ता ही गया और ये ड्रग्स माफिया नाडा पैजामा छाप कांग्रेसी नेता अपना कारोबार पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और दुबई तक अपना नेटवर्क फैला दिया है और दिखावे के लिए अलग-अलग व्यवसाय में अपना 2 नंबर का पैसा लगाकर सफेद पोश नेता बना हुआ है। पुलिस सुगमता और गहराई से जांच करेगी तो कड़ी दर कड़ी सरगना का पूरे का गिरोह खुलासा होगा और सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। और छत्तीसगढ़ को नशा माफिया से राहत मिलेगी।
रायपुर से जुड़े तीन सप्लायर गिरफ्तार
बरगढ़ पुलिस के अनुसार रविवार की रात बरगढ़ टाउन पुलिस ने गणपति होटल के पास तीन संदिग्ध युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से देसी पिस्तौल, कारतूस और कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं और बरगढ़ के स्थानीय नशा कारोबारियों को कफ सिरप सप्लाई करने आए थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान हरदीप सिंह संधू, मोहम्मद अशरफ और सैय्यद अजीम के रूप में हुई है। इनमें से सैय्यद अजीम फिलहाल ओडिशा के बरगढ़ जिला के पाईकमाल में रह रहा था और वहीं से नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पुलिस ने बताया कि ये लोग ओडिशा के विभिन्न जिलों में नशे की दवाओं की अवैध सप्लाई कर रहे थे।
नशा नेटवर्क का पर्दाफाश, 12 और आरोपी दबोचे गए
रायपुर के आरोपितों से पूछताछ में बरगढ़ समेत आसपास के कई जिलों में फैले नशा नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस की अन्य टीमों ने बरगढ़ सदर, बिजेपुर और अताबिरा थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 12 अन्य नशा कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया।
काशीराम नगर निवासी दीप जो रायपुर में अवैध शराब का कारोबार करता है वो आज इसी राकेट का हिस्सा बनकर ओडिसा जेल में सजा काट रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में ओडिशा के विभिन्न जिलों के नाम सामने आए हैं—
भद्रक जिला: राशिद शाह
केंद्रापाड़ा जिला: प्रीतम बिस्वाल
जगतसिंहपुर जिला: संबित परिजा
बलांगीर जिला: बाबलू बेहरा
बरगढ़ जिला: प्रफुल्ल रणा, हरिप्रसाद सेठ, तुषार वल्लभ राउतिया, बबलू शत्पथी, अंकुश बल, श्रीकांत बेहरा, मनीष अग्रवाल उर्फ कालू और पिंटू साहू
बरगढ़ जिले से गिरफ्तार आठों आरोपित लंबे समय से इलाके में कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि रायपुर से आने वाली खेप को ये लोग खुदरा में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।
पुलिस अधीक्षक बोले — “अंतरराज्यीय गिरोह पर कसा शिकंजा”
एसपी प्रह्लाद सहाय मीणा ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रायपुर और ओडिशा के बीच फैले इस नेटवर्क का लिंक अन्य राज्यों तक भी फैला हो सकता है। बरगढ़ पुलिस अब रायपुर पुलिस के साथ मिलकर इस गिरोह के सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है। एसपी ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि इस अवैध नशा व्यापार की पूरी श्रृंखला को तोड़ना है। कफ सिरप का दुरुपयोग युवा वर्ग के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है। इसलिए पुलिस इस तरह के माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।”
छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक फैल रहा कफ सिरप नेटवर्क
छत्तीसगढ़ से सटे ओडिशा के जिलों में बीते कुछ महीनों में कफ सिरप तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद और सरायपाली से बरगढ़, बलांगीर और भुवनेश्वर तक तस्कर सप्लाई चैन बना चुके हैं। नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले कोडीन फॉस्फेट सिरप को कई जगह “सस्ता नशा” कहा जाता है, जो युवाओं में तेजी से फैल रहा है। इस सिरप का अत्यधिक सेवन लत का रूप लेता है और कई बार जानलेवा भी साबित होता है।
जांच जारी, नेटवर्क के बड़े सप्लायरों तक पहुंचेगी पुलिस
बरगढ़ पुलिस ने बताया कि जब्त मोबाइल फोनों और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि सप्लाई कहां-कहां तक पहुंच रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रायपुर, बालांगीर और केंद्रापाड़ा में कई फार्मा डीलर और सप्लाई एजेंट इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। जांच पूरी होने के बाद पुलिस मुख्य आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंदी अधिनियम (Gangster Act) के तहत भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Tagsबरगढ़ पुलिसरायपुर कफ सिरप तस्करीओडिशा नशा कारोबारकोडीन सिरपहरदीप सिंह संधूमोहम्मद अशरफसैय्यद अजीमएनडीपीएस एक्टबरगढ़ एसपी प्रह्लाद सहाय मीणाबरगढ़ पुलिस कार्रवाईअंतरराज्यीय नशा गिरोहरायपुर सप्लायरओडिशा पुलिसनशा माफियाकफ सिरप बरामदगीरायपुर से बरगढ़ नेटवर्कBargarh PoliceRaipur cough syrup smugglingOdisha drug tradecodeine syrupHardeep Singh SandhuMohammad AshrafSyed AzimNDPS ActBargarh SP Prahlad Sahay MeenaBargarh Police actioninterstate drug gangRaipur supplierOdisha Policedrug mafiacough syrup recoveryRaipur to Bargarh network
Next Story





