छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने ग्राम छोटे लेंधरा का किया औचक निरीक्षण
Shantanu Roy
31 March 2026 11:05 PM IST

x
छग
सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने ग्राम छोटे लेंधरा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास, मनरेगा कार्य और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम लेंधरा में संचालित 45 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से बातचीत की और उनकी पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान छात्रा प्रिया ने पुलिस बनने की इच्छा जताई। कलेक्टर ने बच्चों से परीक्षा की तैयारी और अन्य सुविधाओं की स्थिति भी जानी। छात्राओं ने छात्रावास में बाउंड्री वॉल की कमी की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान किचन रूम में पीडीएस से मिलने वाले चावल की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही खिड़कियों में जालीदार पर्दे लगाने के निर्देश छात्रावास अधीक्षिका गायत्री टंडन को दिए गए। कलेक्टर ने छात्राओं के कमरों का निरीक्षण कर पंखा और बिजली व्यवस्था की भी जानकारी ली। इस दौरान छात्रावास में पोताई का कार्य प्रगति पर पाया गया।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों की भी समीक्षा की। यहां कुल 115 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से 83 पूर्ण हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 13 हितग्राही आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिस पर कलेक्टर ने उनका पंचनामा कर निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मनरेगा से 300 मीटर नाला निर्माण प्रगति पर, 1600 एकड़ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा केडार डेम का पानी। कलेक्टर ने छोटे लेंधरा में मनरेगा के तहत बन रही 300 मीटर लंबी नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस नाला के माध्यम से केडार नहर से सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा, जिससे लगभग 1600 एकड़ क्षेत्र में किसानों को लाभ मिलेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





