छत्तीसगढ़

रायपुर: छत से गिरकर युवक की मौत

Nilmani Pal
30 Sept 2023 4:41 PM IST
रायपुर: छत से गिरकर युवक की मौत
x

रायपुर। राजधानी के सख्तींगर इलाके में एक नशेडी युवक की छत से गिरने की वजह से मौत हो गई। मामलें में पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदि था. नशे में अपने परिजनों से मारपीट करता है। मृतक का नाम चंद्रमणि नाग जिसका छोटा भाई धुमाल में काम करता है जिसने अपने भाई द्वारा किए गए विवाद पर बात करने की कोशिश की लेकिन उससे पहले ही चंद्रमणि नाग अपने घर की छत के सीढ़ियों गिरा और आज सुबह डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि यह घटना कल रात 9 बजे की है. पड़ोसियों ने बताया कि युवक के मुँह और कान से खून निकला रहा था। इस वजह से मौत को संदिग्ध बता रहे है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

Next Story