छत्तीसगढ़

रायपुर: शराब पीकर उत्पात मचा रहा युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
7 March 2022 8:49 AM IST
रायपुर: शराब पीकर उत्पात मचा रहा युवक गिरफ्तार
x

रायपुर। शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवक को पेट्रोलिंग टीम ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी, कि मोवा शराब भठ्ठी के सामने मेन रोड सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति शराब पीकर उत्पात मचा रहा है. जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। और पकडकर नाम पता पूछने पर शराबी ने अपना नाम विकास श्रीवास्तव बताया।

वही ब्रीथइनेलायजर मशीन से चेक करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। फिर पुलिस आगे की कार्रवाई कर शराबी को गिरफ्तार किया है.

Next Story