छत्तीसगढ़

रायपुर: कार शो रूम में कर्मचारी के साथ मारपीट

Nil dhankar
18 Feb 2022 10:18 AM IST
रायपुर: कार शो रूम में कर्मचारी के साथ मारपीट
x

रायपुर। कार शो रूम में कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत दीनदयाल नगर थाने में की गई है. कर्मचारी ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया कि चेतन दोही अपने एक साथी के साथ कार शो रूम आया और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

जिसका विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है. कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. और जांच में जुट गई है.

Next Story