छत्तीसगढ़

रायपुर : महिला कांग्रेस ने प्याज की माला पहनकर किया प्रदर्शन, बढ़ती मंहगाई का विरोध

Nilmani Pal
27 Oct 2020 6:30 AM GMT
रायपुर : महिला कांग्रेस ने प्याज की माला पहनकर किया प्रदर्शन, बढ़ती मंहगाई का विरोध
x
शहर महिला कांग्रेस ने केन्द्र सरकार में महंगा राशन ,महंगा प्याज के गंभीर मुद्दे पर सोमवार को गांधी चौक कांग्रेस भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया

> बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने की मांग

रायपुर (जसेरि)। शहर महिला कांग्रेस ने केन्द्र सरकार में महंगा राशन ,महंगा प्याज के गंभीर मुद्दे पर सोमवार को गांधी चौक कांग्रेस भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्याज की माला पहनकर विरोध जताया। राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। आशा चौहान ने कहा कि पहले खाद्य सामग्री और अब प्याज भी महिलाओं को रूलाने लगा है। बेताहाशा दामों में वृद्धि होने से जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान विरोधी काले कानून लाए हैं,इसके कारण जमाखोरी को बढ़ावा मिला है। केंद्रीय वित्त मंत्री इस ओर ध्यान देकर महंगाई पर अंकुश लगाएं। आज प्याज के दाम 80 से 100 रुपए हो गए हैं। प्रदर्शन कार्यक्रम में उषा रज्जन श्रीवास्तव प्रभारी रायपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना सागर, भारती शर्मा ,गंगा यादव, सायरा खान, अन्नू टंडन, सरिता शर्मा, रेशमा जाफरी, कविता बघेल, अंजना भट्टाचार्य , भुनेश्वरी डहरिया, प्रेरणा साहू ,निशा बद्रोटे, हाजरुन बानो, निक्की खान, अनीता पिल्ले, राहत परवीन, सुधा सिन्हा, शकुंतला बांधे, हेमलता श्रीवास, सुषमा ध्रुव, राजकुमारी श्रीवास, कुसुम श्रीवास्तव, ज्योति पिटर सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थीं।

Next Story