छत्तीसगढ़

रायपुर: महिला ने डॉक्टर पति पर लगाया गंभीर आरोप

Nilmani Pal
12 July 2022 9:36 AM GMT
रायपुर: महिला ने डॉक्टर पति पर लगाया गंभीर आरोप
x

अभनपुर। राजधानी से लगे अभनपुर में एक डॉक्टर महिला ने अपने ही डॉक्टर पति के विरुद्ध अपने बच्चे को अपहरण करने और अपनी कार की चोरी करने का आरोप लगाया है। प्रार्थिया ने साथ ही मामले में अभनपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. प्रज्जवल सोनी, अभनपुर के सोनी एंड कौर मल्टी सुपर स्पेशियाल्टी हॉस्पिटल के संचालक हैं। डॉक्टर सोनी की पत्नी डॉक्टर कौर भी एक डॉक्टर है, जिनका अस्पताल राजिम में स्थित है। डॉक्टर कौर के अनुसार 28 जून को उनके पति डॉक्टर सोनी उनके बच्चे को अपहरण कर कहीं ले गए हैं। साथ ही उनके नाम पर दर्ज कार को 8 महीने पूर्व से चोरी कर ले गए हैं।डॉक्टर सोनी द्वारा उनके बच्चे को अपहरण करने की जानकारी उन्होंने एसडीएम अभनपुर निर्भय साहू को लिखित में दी, जिस पर एसडीएम साहू द्वारा 8 जुलाई को डॉक्टर सोनी को बच्चे को लेकर उनके सामने उपस्थित होने कहा था।

साथ ही सर्च वारंट जारी कर अभनपुर पुलिस को डॉक्टर सोनी और बच्चे को उनके सामने पेश करने कहा गया था। लेकिन डॉक्टर सोनी 8 जुलाई को नाटकीय घटनाक्रम के बाद किसी तरह एसडीएम साहब के समक्ष उपस्थित हुए, वह भी बिना बच्चे के और फिर 3-4 घंटे बाद बहाना बनाकर वहां से चले भी गए। डॉक्टर कौर ने अभनपुर पुलिस पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बार-बार यही कह रही है कि वह डॉक्टर सोनी और बच्चों को नहीं ढूंढ पाई है। जबकि उन्होंने खुद अभनपुर पुलिस को इस संबंध में पुख्ता जानकारी दी है। इसके अलावा अभनपुर पुलिस कई भ्रामक बातें कह रही है। स्पष्ट है कि अभनपुर पुलिस जानबूझकर डॉक्टर सोनी को संरक्षण दे रही है।


Next Story