
तिल्दा-नेवरा। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के सांकरा गांव में पति ने चरित्र संदेह में अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। धारदार हथियार से सिर पर हमले से महिला लहूलुहान हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता राज कुमार निषाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी सत्या निषाद की शादी वर्ष 2019 में रिझन निषाद से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी।
घटना 12 दिसंबर की शाम की है। राज कुमार अपनी बेटी को उसके ससुराल ग्राम सांकरा छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान बेटी सत्या ने फोन कर बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। पिता जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेटी के सिर पर चोट लगी थी। आरोपी मौके से फरार था। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पति रिझन निषाद उसके चरित्र पर शक करता था।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।





