छत्तीसगढ़
रायपुर : महिलाएं थाने पहुंची तो घर छोड़कर भागे पति-पत्नी
Nil dhankar
22 April 2025 11:34 AM IST

x
रायपुर। तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाली राजिया बेगम और उसके पति रज्जब खान ने 9 परिवारों के साथ धोखाधड़ी की। महिलाओं और उनके परिवार को अलग-अलग मजबूरी बताकर बैंक से लोन लेकर चुकाने की बात कही, लेकिन रुपए लेकर दोनों फरार हो गए।
अलग-अलग बैंकों में महिलाओं के नाम में लोन है। प्रारंभिक किश्त पटाने के बाद बाकी किश्त राजिया बेगम और रज्जब खान ने जमा करना बंद कर दिया। जिसके बाद जिन महिलाओं के नाम पर झांसा देकर लोन लिया था, उन महिलाओं के पास बैंक से फोन आने लगे।
सभी महिलाएं सदमे में आ गईं। जिसके बाद सभी महिलाएं राजिया बेगम व रज्जब खान के घर गईं। जहां कुछ महीने का समय मांगा गया। एक साल बाद भी उधार की रकम वापस नहीं की गई। जिसके बाद 9 महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की शिकायत की है।
Next Story





