छत्तीसगढ़

रायपुर: शाम को 4 टंकियों से नहीं होगी पानी सप्लाई

Nilmani Pal
5 May 2023 11:30 AM IST
रायपुर: शाम को 4 टंकियों से नहीं होगी पानी सप्लाई
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज पानी का संकट बना रहेगा। ओवर हैड टैंक में लीकेज की मरम्मत का काम चल रहा है। जिसकी वजह से जल सप्लाई में दिक्कत आने वाली है। शहर की 4 पानी टंकियों से आज शाम पानी नहीं आएगा। बता दें, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई और भनपुरी टंकी से पानी का सप्लाई बंद रहेगा।

काफी लोग जल के संकट से परेशान हो सकते है। लाखों लोगों को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए पहले से घरों में पानी को बचा कर रखे। क्योंकि मरम्मत होने के बाद 6 मई की सुबह से होगी पानी आ जाएगा। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिये jantaserishta.com पर


Next Story