छत्तीसगढ़

Water Supply Raipur: इन इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, 6 घंटे का वाटर शटडाउन

jantaserishta.com
10 April 2026 9:35 AM IST
Water Supply Raipur: इन इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, 6 घंटे का वाटर शटडाउन
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर वासियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आज राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि शहर में 6 घंटे का शटडाउन रहेगा।
दरअसल, आज नगर निगम द्वारा पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत का काम चलेगा। बताया जा रहा है कि शाम के समय 11 पानी टंकियों तक पानी नहीं पहुंचेगा। जिसके चलते शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। पानी सप्लाई प्रभावित होने से 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे।
इसका असर लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, कचना, आमा सिवनी, देवपुरी और जोरा क्षेत्र शामिल है। नगर निगम अधिकारी नर सिंह फरेन्द्र ने बताया कि, 11 अप्रैल की सुबह से जल प्रदाय सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story