छत्तीसगढ़
रायपुर: स्कूल में डांट-फटकार से परेशान थी छात्रा? आत्महत्या के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
jantaserishta.com
13 Oct 2026 2:17 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर में आठवीं कक्षा की एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके घर पर फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके परिवार ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका का आरोप है कि स्कूल में आकांक्षा को काफी डांटा-फटकारा गया था। इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे प्रकरण की विधिवत जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जांच में स्पष्ट होगा कि घटना से पहले क्या हुआ था और छात्रा किन परिस्थितियों से गुजर रही थी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





