छत्तीसगढ़

रायपुर: 4 साल से बना रहा था शारीरिक संबंध, अब शादी से मुकरा युवक

Nilmani Pal
6 Feb 2022 7:09 AM GMT
रायपुर: 4 साल से बना रहा था शारीरिक संबंध, अब शादी से मुकरा युवक
x

रायपुर। राजधानी के खमतराई में युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक दुष्कर्म किया। महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, खमतराई निवासी 26 वर्षीय युवती की साल 2017 में आरोपी रोशन तांडी से मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फासाकर शादी करने का आश्वासन दिया। और उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवक ने करीब चार साल तक युवती से दुष्कर्म किया। अब युवती ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी युवक ने शादी से इनकार कर दिया है। जिसके बाद युवती ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Next Story