छत्तीसगढ़

रायपुर वीडियो: खाकी को मिला प्रमोशन, 7 सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नत होकर बने उपनिरीक्षक

jantaserishta.com
23 Jan 2025 7:38 PM IST
रायपुर वीडियो: खाकी को मिला प्रमोशन, 7 सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नत होकर बने उपनिरीक्षक
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: आज पुलिस कार्यालय में 7 सहायक उपनिरीक्षकों के उपनिरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक उपनिरीक्षक जोहन सिंह, तुलसी राम, हलाल राम बघेल, अनिल साहू, आदू राम साहू, लखन लाल साहू एवं मेन्जस लकड़ा उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा एक और तथा दूसरी ओर सभी सहायक उपनिरीक्षकों के धर्मपत्नी एवं बच्चों की उपस्थिति में कंधे पर स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
पदोन्नति हुए सहायक उप निरीक्षक के परिवार के सदस्य गणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ज्योत्स्ना चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीष सारथी व अन्य पुलिस अधि./कर्म. सहित समस्त पदोन्नत उपनिरीक्षकों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story