छत्तीसगढ़
रायपुर: वाद-विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस ने नाबालिकों को दी सख्त हिदायत
Shantanu Roy
19 March 2025 11:20 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छग
Raipur. रायपुर। सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों के बीच हुए वाद-विवाद का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना टिकरापारा पुलिस ने वीडियो की मदद से घटना स्थल और संबंधित नाबालिगों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों के साथ थाने बुलाया। पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि हंसी-मजाक के दौरान गाली-गलौच के कारण आपसी विवाद हो गया था।
पुलिस ने सभी नाबालिगों और उनके परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए समझाइश दी कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके बाद सभी को आवश्यक निर्देश देकर परिजनों के साथ वापस भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsसोशल मीडिया विवादनाबालिक बच्चेरायपुर पुलिसवायरल वीडियोवाद-विवादSocial media controversyminor childrenRaipur policeviral videodebateछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





