छत्तीसगढ़

रायपुर: जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल, एक बाइक पर सवार थे 5 युवक

Nil dhankar
1 Feb 2022 5:58 PM IST
रायपुर: जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल, एक बाइक पर सवार थे 5 युवक
x

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ी है. शहर के सिविल लाइन इलाके में एक ही एक्टिवा पर 5 युवक सवार होकर जानलेवा स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि, रायपुर के सिविल लाइन इलाके में मंगलवार दोपहर 2 बजे के आस-पास एक जानलेवा स्टंट का नजारा देखने को मिला है. एक ही एक्टिवा जिसका नंबर CG 04 HL 0564 पर 5 युवक जुगाड़ से सवार हुए हैं. करीबन 2 लोगों की क्षमता वाली वाहन पर 5 युवक सवार होकर खुद की और दूसरों की भी जान के जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आए.

हालांकि रायपुर में इससे पहले भी कई बार ऐसे स्टंट के वीडियो सामने आए हैं, जिसके बाद यातायात पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की है. यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर ने कहा कि एक्टिवा पर 5 युवक सवार होकर स्टंट कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया से मिला है. युवकों के गाड़ी की पहचान की जा रही है. सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Next Story