छत्तीसगढ़

रायपुर: वाहन चोर एक्टिवा के साथ गिरफ्तार

Nilmani Pal
13 Jun 2022 10:55 AM GMT
रायपुर: वाहन चोर एक्टिवा के साथ गिरफ्तार
x

रायपुर। थाना खम्हारडीह क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करने वाला वाहन चोर वैभव चैधरी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी राजा लाहिडी ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09-10.06.2022 के रात्रि दरिम्यानी कोई अज्ञात चोर उसके घर के पार्किंग से उसकी दोपहिया वाहन चोरी कर ले गया।

जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 153/2022 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी वैभव चैधरी उर्फ बाबा चैधरी पिता गोपी चैधरी उम्र 20 साल निवासी गांधी नगर, राजा तालाब, थाना सिविल लाईन रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन बरामद कर कार्यवाही की गई।

Next Story