छत्तीसगढ़
रायपुर: पुलिस स्टेशन के पीछे अवैध कब्जा हटाने के दौरान हंगामा
Nil dhankar
1 Aug 2022 5:39 PM IST

x
रायपुर। खम्हारडीह थाने के पीछे उडिय़ा बस्ती के रहवासियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहुंचे अमले को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस मामले में प्रदर्शनकारियों के साथ पार्षद रोहित साहू को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने रोहित को गोद में उठाकर जीप में बिठाया। बताया जा रहा है कि यह अवैध कब्जा वाला मामला है। जो आज से 3 महीने पहले तोडऩे का आदेश निगम ने जारी किया था, तब महापौर ने बस्ती को नहीं हटाने का आश्वासन भी लोगों को दिया था। और आज इन कब्जों को तोडऩे टीम भेजी गई।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





