छत्तीसगढ़

रायपुर: अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, बाइक सवार की हुई मौत

Nil dhankar
11 May 2022 8:54 AM IST
रायपुर: अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, बाइक सवार की हुई मौत
x

रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पुनित डहरिया अपने मोटर सायकल से भैसा तरफ से चिचोली जा रहा था. ग्राम सिर्री मे मेन रोड के पास पहुंचा था. इस दौरान कोई अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही चलाकर एक्सीडेट कर दिया है. जिससे पुनित डहरिया की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की जानकारी मृतक के भांजे को दी गई. जिस पर भांजे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ खरोरा पुलिस से शिकायत की है।

Next Story