छत्तीसगढ़

रायपुर: होटल के पास गांजा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार...5 किलो गांजा भी बरामद

Admin2
20 Jan 2021 4:55 AM GMT
रायपुर: होटल के पास गांजा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार...5 किलो गांजा भी बरामद
x
पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उरला पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 किलो गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने उस वक्त धर दबोचा जब दोनों बिरगांव स्थित एक होटल के पास खड़े होकर गांजा बेच रहे थे।

उरला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि सुबह 8 बजे के करीब मिश्रा होटल के पास दो लोग अपने पास गांजा रखकर बेच रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर दो आरोपी प्रदीप केशरवानी और उदल साहू को पकड़ा गया। इनके कब्जे से साढ़े 5 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी प्रदीप केशरवानी रोटरी नगर टाटीबंध और उदल साहू सोन डोंगरी का रहने वाला है।

Next Story