रायपुर: मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 2 भाई गिरफ्तार

रायपुर: प्रार्थी अजय यादव ने चौकी सिलतरा थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्वयं की आटो को चलाने का कार्य करता है। दिनांक 07.05.2026 को प्रार्थी अपने आटो में अपने साथी ईश्वर यादव को बैठाकर लगभग दोपहर 01.30 बजे बाजार चौक साकरां जा रहा था, बाजार चौक में लोकनाथ और भोला विश्वकर्मा बैठे थे जिन्हे देख कर उनसे बात करने के लिए आटो को रोक दिया तथा भोला विश्वकर्मा से बात करने लगा इसी दौरान भोला के भाई लोकनाथ विश्वकर्मा ने उसके भाई भोला से क्यों बात कर रहे बोलते हुए अश्लील गाली गलौज करना प्रारंभ कर दिया प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर लोकनाथ एवं भोला विश्वकर्मा द्वारा प्रार्थी तथा उसके साथ के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे इसी बीच लोकनार्थ विश्वकर्मा द्वारा अपने पास रखे तलवारनुमा धारदार हथियार से प्रार्थी के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 238/26 धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपरांध पंजीबद्ध किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





