छत्तीसगढ़
रायपुर: कार के पिछले हिस्से में गिरा पेड़, शंकर नगर की घटना
Nil dhankar
9 July 2022 4:30 PM IST

x
रायपुर। राजधानी में भारत माता चैक के पास बगैर आंधी तूफान के अचानक विशालकाय पेड़ गाड़ी के ऊपर गिरने से हाहाकार मच गया. जानकारी के मुताबिक इस घटना में पीछे साइड गाड़ी पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है. पेड गिरते समय आसपास और कोई नहीं था इसीलिए बड़ा हादसा टल गया है. सूचना देने के आधा घंटा बाद निगम का अमला पहुंचा.
वहीं बिजली विभाग की टीम मौके पर है, जो लाइन दुरुस्त करने में लगी हुई है. यह पॉस इलाका है, लगभग सभी मंत्रियों का बंगला है. पेड़ गिरने से इलाके में अंधेरा छाया हुआ है.
Next Story





