छत्तीसगढ़

VIP ड्यूटी के दौरान रायपुर ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर, चोरी की स्कूटी और पल्सर बरामद, मालिकों को मिली खुशखबरी

jantaserishta.com
24 Nov 2026 4:54 PM IST
VIP ड्यूटी के दौरान रायपुर ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर, चोरी की स्कूटी और पल्सर बरामद, मालिकों को मिली खुशखबरी
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: रायपुर शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण एवं चोरी के वाहनों की पहचान हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा सतर्कतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.11.2026 को यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रियता से अलग-अलग स्थानों पर चोरी के दो दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

वीआईपी ड्यूटी के दौरान लावारिस स्कूटी बरामद, वाहन मालिक ने गोवर्धन पूजा के दिन चोरी होना बताया
वीआईपी ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस पचपेड़ी नाका के आरक्षक 2657 भीखमचंद ढीमर एवं आरक्षक 2418 रज्जाक खान द्वारा पचपेड़ी नाका एवं संतोषी नगर ब्रिज के मध्य एक स्कूटी क्रमांक CG 04 QF 7536 लावारिस हालत में खड़ी पाई गई।
उक्त वाहन के संबंध में ई-चालान एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर वाहन के पंजीकृत मालिक के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। वाहन मालिक द्वारा बताया गया कि उक्त स्कूटी गोवर्धन पूजा के दिन चोरी हो गई थी, जिसकी चोरी की रिपोर्ट थाना मंदिर हसौद में दर्ज कराई गई है।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन मालिक को वाहन मिलने की सूचना दी गई तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना मंदिर हसौद को सूचित किया गया। इस कार्यवाही में यातायात पचपेड़ी नाका के आरक्षक 2657 भीखमचंद ढीमर एवं आरक्षक 2418 रज्जाक खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद, वर्ष 2024 गणेश उत्सव के दौरान हुई थी चोरी
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान निरीक्षक विशाल कुजूर एवं हमराह स्टाफ द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल में तीन सवारी बैठे हुए पाए गए। वाहन के आगे एवं पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।
उक्त वाहन को रोककर डिवाइस मशीन के माध्यम से चेचिस नंबर के आधार पर वाहन की जानकारी प्राप्त की गई। जांच में वाहन मालिक भवानी प्रसाद यादव, पिता अरुण यादव, निवासी पिस्दा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती का पता चला।
वाहन स्वामी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उक्त पल्सर मोटरसाइकिल वर्ष 2024 में गणेश उत्सव के दौरान चोरी हो गई थी। वाहन चोरी के संबंध में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 215 दर्ज होना बताया गया।
यातायात पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु यातायात थाना तेलीबांधा में रोका गया तथा संबंधित थाना को आवश्यक सूचना दी गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story