छत्तीसगढ़

तेलघानी नाका में जाम की समस्या पर रायपुर यातायात पुलिस की पहल

Shantanu Roy
12 Nov 2025 6:36 PM IST
तेलघानी नाका में जाम की समस्या पर रायपुर यातायात पुलिस की पहल
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर यातायात पुलिस ने गंभीर पहल की है। स्टेशन क्षेत्र, तेलघानीनाका, भैसथान और आसपास के इलाकों में पीक आवर्स के दौरान लगने वाले भीषण जाम से नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद के निर्देश पर मंगलवार को यातायात विभाग ने व्यापारियों और गोदाम संचालकों की बैठक आयोजित की। यह बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गुरजीत सिंह और सतीश ठाकुर, नगर निगम के एसडीओ अमित सरकार तथा शहर के करीब 40 व्यापारी और गोदाम ट्रांसपोर्ट संचालक उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य तेलघानीनाका और स्टेशन क्षेत्र में जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालना था। बैठक में यातायात अधिकारियों ने बताया कि शाम के समय सरकारी कार्यालय बंद होते हैं और बड़ी संख्या में लोग स्टेशन की ओर आते हैं। इसी समय मालवाहक वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर भारी जाम की स्थिति बन जाती है। अधिकारियों ने व्यापारियों से सुझाव मांगे कि यदि पीक आवर्स में हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई जाए, तो इससे उनके व्यवसाय पर कितना असर पड़ेगा। बैठक में उपस्थित व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट संचालकों ने कई व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए।

उनमें प्रमुख रूप से निम्न उपाय शामिल रहे-
गोदाम ट्रांसपोर्टर्स को रायपुर शहर से बाहर किसी निर्धारित क्षेत्र में विस्थापित किया जाए, ताकि शहर के भीतर मालवाहक वाहनों की भीड़ कम हो सके।
अग्रसेन चौक के सिग्नल को बंद किया जाए, क्योंकि वहां ट्रैफिक लाइट के कारण जाम अधिक लगता है।
पंजाब दाल मिल गली से गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
तेलघानी नाका अंडरब्रिज को केवल “जाने” के लिए और ओवरब्रिज को “आने” के लिए वन-वे बनाया जाए, ताकि ट्रैफिक का प्रवाह सुचारू हो।
तेलघानी नाका चौक पर यातायात पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई जाए।
तेलघानी नाका चौक के पास स्थित शराब दुकान को विस्थापित किया जाए।
अग्रसेन चौक के पास स्थित अगरू होटल को स्थानांतरित किया जाए।
भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश की अनुमति केवल रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक सीमित की जाए।
हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक रोक लगाई जाए।
फल ठेला, अस्थायी दुकानदार और दुकान के बाहर समान रखने वालों पर नगर निगम द्वारा नियमित अतिक्रमण कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों ने व्यापारियों के इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इन्हें जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ चर्चा कर अमल में लाने पर विचार किया जाएगा। यातायात पुलिस ने यह भी अपील की कि व्यापारी शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच अपने गोदामों में मालवाहक वाहनों से सामान न मंगवाएं। यदि ट्रांसपोर्टर इस समय बुकिंग न लें, तो स्वाभाविक रूप से मालवाहकों का आवागमन घटेगा और जाम की समस्या में कमी आएगी। बैठक में उपस्थित गोदाम संचालकों और ट्रांसपोर्टरों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई और
कहा
कि वे शाम के पीक आवर्स में बुकिंग नहीं करेंगे। नगर निगम अधिकारी अमित सरकार से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई, जिस पर उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की कार्रवाई का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। बैठक के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला ने कहा कि शहर की सड़कों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सामूहिक प्रयास ही समाधान का रास्ता है। यातायात पुलिस प्रशासन, व्यापारी वर्ग और नगर निगम के बीच तालमेल से ही स्थायी समाधान निकलेगा।

रायपुर पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने तेलघानीनाका, भैसथान, मौदहापारा, केलकर पारा, गंज मंडी और अग्रसेन चौक क्षेत्र के व्यापारियों से अपील की है कि शाम के पीक समय (5 बजे से 8 बजे तक) हल्के मालवाहक वाहनों से सामान परिवहन कार्य को सीमित रखें। दुकानों के सामने माल न फैलाएं और लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान वाहन को सड़क पर अधिक देर तक खड़ा न रखें। साथ ही, सभी व्यापारी यातायात नियमों का पालन करते हुए शहर की व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। इस बैठक से यह उम्मीद की जा रही है कि तेलघानीनाका और स्टेशन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या को नियंत्रित किया जा सकेगा और रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Tagsरायपुर यातायात पुलिसतेलघानीनाका जामट्रैफिक बैठक रायपुरडॉ. प्रशांत शुक्लाडॉ. लाल उमेंदअग्रसेन चौकभैसथान क्षेत्रगोदाम ट्रांसपोर्टर बैठकनगर निगम रायपुरअतिक्रमण कार्रवाईहल्के मालवाहक वाहन प्रतिबंधरायपुर ट्रैफिक समाधानRaipur Traffic PoliceTelghaninaaka JamTraffic Meeting RaipurDr. Prashant ShuklaDr. Lal UmedAgrasen ChowkBhaisthan AreaWarehouse Transporter MeetingMunicipal Corporation RaipurEncroachment ActionLight Goods Vehicle BanRaipur Traffic Solutionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story