छत्तीसगढ़

25 लाख दीयों से रोशन होगा रायपुर! आज शाम मुख्यमंत्री साय तेलीबांधा मरीन ड्राइव पहुंचेंगे

jantaserishta.com
17 Sept 2026 9:27 AM IST
25 लाख दीयों से रोशन होगा रायपुर! आज शाम मुख्यमंत्री साय तेलीबांधा मरीन ड्राइव पहुंचेंगे
x
देखें वीडियो.
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित है। इनमें भगवान विश्वकर्मा पूजा, श्रमिक महासम्मेलन, किसान-मजदूर सम्मेलन और ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां श्रमिक महासम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे से शाम 4:15 बजे तक बीरगांव के बुधवारी बाजार में रहेंगे। यहां वे भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रमों की कड़ी में मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे महादेवघाट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे आशीर्वाद का दीया महाआरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:35 बजे मुख्यमंत्री तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव पहुंचेंगे, जहां ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story