छत्तीसगढ़

रायपुर: मोबाइल शॉप संचालक को दी जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत

Nil dhankar
4 Jun 2022 9:43 AM IST
रायपुर: मोबाइल शॉप संचालक को दी जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत
x

रायपुर। मोबाइल शॉप संचालक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी योगेन्द्र कुमार पाल ने एसपी से की है. जानकारी के मुताबिक विजय नगर निवासी योगेन्द्र कुमार पाल का श्रीराम मोबाईल के नाम से दुकान है। वे अपना मोबाईल दुकान खोल रहा था. उसी समय विजय नगर मे ही रहने वाले गोपी निर्मलकर, प्रकाश पाण्डे और अन्य लडका एक्टीवा से घर के पास आये और गालु-गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मार की धमकी दी. इस घटना से प्रार्थी काफी डरा हुआ है. वही जान को खतरा बताते पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है.

पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, एवं प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है.

Next Story