छत्तीसगढ़

रायपुर: पूर्व गृहमंत्री के घर चोरी, किचन का दरवाजा तोड़कर घुसे थे चोर

Nil dhankar
13 July 2022 9:43 AM IST
रायपुर: पूर्व गृहमंत्री के घर चोरी, किचन का दरवाजा तोड़कर घुसे थे चोर
x

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री और विधायक ननकी राम कंवर के राजधानी स्थित घर से 80 हजार का सेमसंग टीवी अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर विधायक कालोनी स्थित मकान नंबर एचडीडी 45 के किचन का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसे और टीवी ले भागे। टीवी कीमत 80 हजार रुपए बताई गई है। घटना की रिपोर्ट उदया सोसायटी टाटीबंध निवासी सुनील अग्रवाल ने मंगलवार शाम को कराई है। पुलिस ने धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story