छत्तीसगढ़

रायपुर : पेयजल संकट की नहीं आएगी नौबत, जोनवार बैठक ले रहे अधिकारी

Nil dhankar
23 April 2025 8:57 AM IST
रायपुर : पेयजल संकट की नहीं आएगी नौबत, जोनवार बैठक ले रहे अधिकारी
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में पेयजल व्यवस्था को लेकर जोनवार समीक्षा बैठकें आज से शुरू हो रही हैं, जो 25 अप्रैल तक जारी रहेंगी। नगर निगम जल कार्य विभाग की अध्यक्ष संतोष सीमा साहू इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगी, जिनमें अधिकारी और पार्षद शामिल होंगे।

आज जोन 5 और 7 की समीक्षा की जाएगी, जबकि 24 अप्रैल को जोन 1 व 2 और 25 अप्रैल को जोन 10 और 8 पर चर्चा होगी। इन बैठकों में अमृत मिशन और 24×7 जलापूर्ति योजना की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। इससे पहले जोन 4, 6 और 9 की बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं। महापौर मीनल चौबे ने इन बैठकों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े

24 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के 1460 ग्राम पंचायतों में ‘अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र’ की शुरुआत की जाएगी। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्राम स्तर पर ई-गवर्नेंस को बल मिलेगा।

Next Story